केन्द्रीय बजट 2025-26 – Union Budget 2025-26

CBCV केन्द्रीय बजट 2025-26 - Union Budget 2025-26
केन्द्रीय बजट 2025-26 – Union Budget 2025-26

केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश

  • कुल प्राप्तियां(ऋण के अतिरिक्‍त): ₹34.96 लाख करोड़ का अनुमान
  • कुल व्यय : ₹50.65 लाख करोड़ का अनुमान
  • सरकार द्वारा राज्यों और UT को स्थानांतरण: 25. 60 लाख करोड़
  • रक्षा क्षेत्र पर व्यय: 6.81 लाख करोड़ रुपए
  • शुद्ध कर प्राप्तियां: 28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान
  • राजस्व प्राप्तियां: 34. 2 लाख करोड़
  • पूंजीगत प्राप्तियां: ₹16.4 लाख करोड़
  • राजकोषीय घाटा: GDP का 4.4%
  • राजस्व घाटा : GDP का 1.5%
  • प्राथमिक घाटा: GDP का 0.8%
  • कर छूट: 12 लाख रुपए वार्षिक आय पर कोई कर नहीं(1 करोड़ लोग कर के दायरे से बाहर हो जाएंगे)
  • बजट का मुख्य फोकस : बजट का मुख्य फोकस GYAN ( गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) का प्रतिनिधित्व करता है।

बजट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • बजट शब्द का संविधान में उल्लेख: बजट शब्द का संविधान में कहीं उल्लेख नहीं है, बल्कि अनुच्छेद 112 में इसे “वार्षिक वित्तीय विवरण” कहा गया है।
  • भारत का पहला केंद्रीय बजट: भारत का पहला केंद्रीय बजट 7 अप्रैल, 1860 को जेम्स विल्सन द्वारा पेश किया गया था।
  • स्वतंत्र भारत का पहला बजट: स्वतंत्र भारत का पहला बजट भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. षणमुखम चेट्टी द्वारा 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था।
  • बजट पेश करने वाली प्रथम महिला: भारत में बजट पेश करने वाली प्रथम महिला इंदिरा गांधी थी।
  • प्रथम कागज रहित बजट: प्रथम कागज रहित बजट वर्ष 2021 में पेश किया गया था।
  • रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय: रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय 2017 में एकवर्थ समिति की सिफारिशों पर किया गया था।
  • अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री: अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरार जी देसाई हैं जिन्होंने 10 बार बजट पेश किया।
  • बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन: बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन फरवरी के अंतिम कार्य दिवस से 1 फरवरी वर्ष 2017 में किया गया।
  • अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री: अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी हैं।
  • ड्रीम बजट: 1997-98 के वित्तीय वर्ष के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से पेश किए गए बजट को देश का ड्रीम बजट कहा जाता है।
  • ब्लैक बजट: वित्त वर्ष 1973-74 के बजट को अत्यधिक राजकोषीय घाटे के कारण ब्लैक बजट कहा गया।
NameLinks
JOIN Telegram ChannelClick Here
Subscribe YouTube ChannelClick Here
For MoreHome Page

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top