
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 – Download Pdf
वनपाल के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम
Powered by Maharath Academy
परीक्षा की स्कीम
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
|
सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामाजिक अध्ययन (Social Studies), भूगोल (Geography), इतिहास (History), कला एवं संस्कृति (Art and Culture), दैनिक विज्ञान (Everyday Science), गणित (Mathematics), समसामयिक मामले (Current Affairs) इत्यादि । राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में उच्च माध्यमिक स्तर के होंगे |
100 | 100 | 02:00 घंटे |
नोट:-
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक (Negative Marking) काटे जाएंगे।
पाठ्यक्रम (Syllabus)
(1) सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन (50 अंक)
(क) राजस्थान का इतिहास :-
- प्रमुख सभ्यताएं एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल ।
- प्रमुख राजवंश एवं प्रमुख शासक एवं उनकी उपलब्धियां ।
- 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आन्दोलन, प्रजामण्डल आन्दोलन व राजस्थान का एकीकरण।
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृतिः-
- स्थापत्य एवं चित्रकला ।
- लोकः संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय ।
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवी-देवता।
- सामाजिक जीवन- वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्यौहार, रीति-रिवाज ।
- भाषा, बोलियां एवं साहित्य ।
- कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व ।
(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था विशेषकर राजस्थान के संदर्भ में :-
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाः राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली ।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज ।
(घ) राजस्थान का भूगोल :-
- स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन
- वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण ।
- जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
- खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन
- पर्यटन स्थल एवं स्मारक
- जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं साक्षरता ।
- आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन ।
(ड.) राजस्थान की अर्थव्यवस्था :-
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका ।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं और समस्याएं।
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा ।
- हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल ।
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
(2) दैनिक विज्ञान – (20 अंक)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन ।
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक ।
- प्रकाश के नियम ।
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली।
- मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र।
- पोषण एवं संतुलित आहार।
- प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन ।
- पारिस्तिथिकी तंत्र एवं जैव विविधता ।
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान।
(3) गणित (15 अंक)
- लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात ।
- समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय ।
- क्षेत्रफल एवं आयतन ।
- आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख, आदि)।
(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले (15 अंक)
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्य ोगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व ।
- कार्यक्रम एवं नीति
बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिये जाने के संबंध में अभ्यर्थी से पुष्टि करवाये जाने हेतु ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक में पाँचवा विकल्प के संबंध में निम्नलिखित विशेष निर्देश लागू किये गये है :-
1. प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
Each question has five options marked as A, B, C, D, E. You have to darken only one circle (bubble) indicating the correct answer on the Answer Sheet using BLUE BALL POINT PEN.
2. प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
It is mandatory to fill only one of the options for each question.
3. यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे 10 प्रतिशत प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जावेगें।
If you are not attempting a question then you have to darken the circle ‘E’. If none of the five circles is darkend, one third (1/3) part of the marks of question shall be deducted.
4. प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्ििचत करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु परीक्षा के निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जावेगा।
After solving question paper, candidate must ascertain that he\she has darkened one of the circles (bubbles) for each of the question. Extra time of 10 minutes beyond scheduled time, is provided for this.
5. जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नो को किन्ही पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।
A candidate who has not darkened any of the five circles in more than 10% question shall be disqualifed.
🔥 महारथ हासिल करें! 🔥
वनपाल परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए आज ही हमारे Telegram चैनल से जुड़ें।
Click Here to Join @maharathacademySee Also:-
- Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 – Download Pdf
- CRPF Constable Recruitment 2026 Notification PDF: Apply Online for 9,175+ Vacancies
- NVS Bhopal Region TGT PGT Contractual Vacancy 2026 – Apply Online for Teaching Jobs
- Patna High Court Computer Operator Vacancy 2026: Apply Online for 48 Posts
- Mahanadi Coalfields Limited (MCL) Recruitment 2026 – Apply Online for Various Vacancy Posts
| Name | Links |
|---|---|
| IMAGE RESIZE | RESIZE |
| JOIN Telegram Channel | Click Here |
| Subscribe YouTube Channel | Click Here |
| For More | Home Page |