
Rajasthan Govt. College Semester I Waiting List 2025-26 (B.A/B.Sc/B.Com)
राजस्थान राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 में स्नातक (B.A/B.Sc/B.Com) प्रथम वर्ष (Semester I) में प्रवेश हेतु अंतरिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची-I जारी – सम्पूर्ण जानकारी
राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालयों (Government Colleges) में स्नातक प्रथम वर्ष (Semester-I) में प्रवेश प्रक्रिया के तहत अंतरिम वरीयता सूची (Provisional Merit List) एवं प्रतीक्षा सूची-I (Waiting List-I) जारी कर दी है। यह सूची उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने बी.ए, बी.एससी या बी.कॉम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था।
अभ्यर्थियों को आवंटित महाविद्यालय में 11 जुलाई 2025 तक दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाना होगा एवं प्रवेशित विधार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 14 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
क्या है अंतरिम वरीयता सूची?
अंतरिम वरीयता सूची एक अस्थायी चयन सूची होती है जिसमें उन छात्रों का नाम होता है जिन्हें प्रवेश प्रक्रिया की पहली छंटनी के आधार पर सीट अलॉट की जाती है। यह सूची अंतिम नहीं होती, बल्कि इसमें त्रुटियों की जांच और सुधार की संभावना रहती है।
छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रविष्ट जानकारी जैसे नाम, अंक, श्रेणी, जाति प्रमाण पत्र, स्थानिकता इत्यादि ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित महाविद्यालय में समय रहते संपर्क करें।
Govt. College Semester I Waiting List 2025-26
प्रतीक्षा सूची-I उन छात्रों की सूची है जिनका नाम अंतरिम वरीयता सूची में नहीं आ पाया है, लेकिन उन्हें अगली काउंसलिंग राउंड या सीट रिक्त होने की स्थिति में प्रवेश मिलने की संभावना होती है। यह सूची विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर होती है जो पहले दौर में चयनित नहीं हो पाए।
Govt. College Semester I Waiting List 2025-26
| Topic | Link |
|---|---|
| Govt. College Semester I Waiting List 2025-26 | Direct Link |
📎 दस्तावेज जो सत्यापन के समय आवश्यक होंगे:
- दसवीं एवं बारहवीं की अंकतालिका
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईWS / ओबीसी / एससी / एसटी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड की प्रति
छात्रों के लिए सुझाव
- सूची में नाम आने पर तुरंत संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- अगर नाम प्रतीक्षा सूची-I में है, तो घबराएं नहीं, आगे की सूची या रिक्त सीटों में आपका चयन हो सकता है।
- समय पर फीस जमा करना न भूलें, वरना आपका नाम हटाया जा सकता है।
- राजस्थान में किसान आंदोलन: बिजौलिया, बेगूं एवं शेखावाटी आंदोलन | Rajasthan History Notes for RPSC, CET, REET, Patwar, Police & All Competitive Exams 2026
- 1857 की क्रांति और राजस्थान का योगदान | Rajasthan History Notes for RPSC, CET, REET, Patwar, Police & All Competitive Exams 2026
- आमेर का कछवाहा राजवंश: राजा मानसिंह, मिर्जा राजा जयसिंह एवं सवाई जयसिंह | Rajasthan History Notes for RPSC, CET, REET, Patwar, Police & All Competitive Exams 2026
- अजमेर और रणथंभौर के चौहान: पृथ्वीराज चौहान III एवं हम्मीर देव | Rajasthan History Notes for RPSC, CET, REET, Patwar, Police & All Competitive Exams 2026
- Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Nagaur Notification Out: Apply for 146 Anganwadi Worker & Helper Vacancies
- rajasthan college admission
- rajasthan university admission through cuet
- rajasthan university admission for pg
- rajasthan university admission for ug
- rajasthan university admission process in hindi
- govt college admission in rajasthan
- polytechnic college admission in rajasthan
- rajasthan university admission cut off 2024
- rajasthan university admission cut off list 2023
- rajasthan university admission cut off 2025
- top colleges of rajasthan
- rajasthan college of commerce
- how to apply in rajasthan university
| Name | Links |
|---|---|
| JOIN Telegram Channel | Click Here |
| Subscribe YouTube Channel | Click Here |
| For More | Home Page |